फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस में भाजपा को अभी तक नहीं मिला कक्ष

Sat, 14 Mar 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी सरकार ने विधानसभा में भाजपा विधायक दल को कक्ष नहीं दिया है। जबकि विस का एक सत्र हो चुका है और दूसरा सत्र जल्द ही आरंभ होेने वाला है। विस में पिछले 16 वर्ष से भाजपा विधायक दल का ठिकाना रहे कक्ष पर ताला लगा दिया गया है, इसके चलते शुक्रवार को भाजपा विधायक दल के नेता विजेंद्र गुप्ता के समक्ष विचित्र स्थिति पैदा हो गई। खास बात यह है कि विस में ‘आप’ विधायकों के लिए कक्ष आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन


विजेंद्र गुप्ता ने ‘आप’ सरकार के एक माह के कार्यकाल पर प्रकाश डालने के लिए शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में प्रेसवार्ता करने का फैसला किया। इस संबंध में उन्होंने मीडिया को न्योता भी भेज दिया। वह जब सचिवालय पहुंचे तो भाजपा विधायक दल के कक्ष पर ताला लगा मिला। उन्होंने विस सचिव से कक्ष पर ताला लगाने के बारे में पूछा तो जवाब मिला कि अभी यह कक्ष किसी को आवंटित नहीं हुआ है।

उन्होंने सचिव के रुख का कड़ा विरोध किया और विस के गेट पर ही प्रेसवार्ता करने का ऐलान कर दिया। इसके बाद सचिव के पैरों तले जमीन निकल गई और उन्होंने एक अन्य कक्ष खुलवा दिया। विजेंद्र ने सरकार के व्यवहार की कड़ी निंदा की और सरकार पर तानाशाह होने का आरोप लगाया। उन्होंने ऐलान किया अब वह जब भी विस में आएंगे तो पार्क में बैठेंगे। वहां पर ही लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें