फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक डायलॉग को हटाने को लेकर फिल्म 'लव डे' की निर्माता कंपनी पहुंची कोर्ट

Thu, 15 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फिल्म प्रोमोशन
विज्ञापन
लव डे- प्यार का दिन फिल्म को ए प्रमाणपत्र व कुछ आपत्तिजनक डायलॉग को हटाने के निर्देश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका पर संभवत: बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


यह याचिका फिल्म निर्माता कंपनी श्रीराज लक्ष्मी इंटरटेनमेंट ने दायर की है। याचिका में सेंसर बोर्ड पर एकतरफा व बदनियती से फिल्म को ए प्रमाणपत्र देने व कुछ डायलॉग को हटाने का निर्देश देने का आरोप लगाया गया है।

याची के अधिवक्ता ने कहा है कि फिल्म के पहले प्रोमो की मंजूरी सेंसर बोर्ड से ली थी और उन्हें यूए प्रमाणपत्र जारी भी किया गया। अब फिल्म पूरी बनने के बाद सेंसर बोर्ड ने अचानक उसे ए प्रमाणपत्र जारी कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'बोर्ड के रवैये के कारण नहीं हुई 9 सितंबर को रिलीज'

फिल्म पोस्टर
इतना ही नहीं जिस प्रोमो को यूए प्रमाणपत्र के साथ दिखाने की मंजूरी दी गई थी अब उसी प्रोमो के डायलॉग को हटाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जिस प्रोमो को यूए प्रमाणपत्र के साथ दिखाने की इजाजत दी गई उसे ए प्रमाणपत्र के साथ भी दिखाने की इजाजत कैसे नहीं दी जा सकती।

याची ने कहा कि उसने प्रचार के लिए काफी राशि खर्च की है और सेंसर बोर्ड के रवैये के कारण फिल्म 9 सितंबर को रिलीज नहीं हो पाई और अब इसे 23 सितंबर को रिलीज करना है। 

उन्होंने अदालत से आग्रह किया कि फिल्म को यू या यूए प्रमाणपत्र प्रदान करने का निर्देश देने के अलावा उक्त डायलॉग को भी न हटाने का निर्देश दिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें