फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनर होर्डिंग लगाने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा

Sat, 31 Dec 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
फरीदाबाद नगर निगम सीमाक्षेत्र में चुनाव के दौरान बैनर होर्डिंग लगाने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा और उसे चुनावी खर्च में भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


एनआईटी क्षेत्र के संयुक्त आयुक्त भारत भूषण गोगिया ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि जो भी उम्मीदवार अब होर्डिंग व बैनर लगाएगा उसे तुरंत निगम दस्ते द्वार हटा दिया जाएगा व उस पार्षद उम्मीदवार से नगर निगम जुर्माना भी वसूलेगा।

निगम चुनाव को लेकर बड़ी संख्या में लोग जगह-जगह बैनर, होर्डिंग और पोस्टर लगा रहे हैं। इससे  शहर की सुंदरता भी खराब होती है। इन दिनों  पूरे शहर के प्रमुख सड़कों, चौराहों पर अवैध तरीके से बैनर व होर्डिंग लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम का दस्ता पिछले दो दिनों से होर्डिंग को हटाने मेें लगा हुआ है लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल रही है। दिनभर नगर निगम कर्मचारी होर्डिंग हटाने का काम करते हैं, रात रात में ही फिर से नया होर्डिंग लगा दिया जाता है। जिससे नगर निगम को काफी परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें