फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Wangchuk: गांधी जयंती पर आप ने की सोनम वांगचुक की रिहाई की प्रार्थना, राजघाट पर मौन रख किया विरोध

Thu, 02 Oct 2025 05:43 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गांधी की समाधि पर फूल चढ़ाने वाले ही एक सच्चे गांधीवादी सोनम वांगचुक को देशद्रोह के झूठे मुकदमे में जेल में डाल दिया गया हैं। जबकि सोनम वांगचुक ने सत्य और अहिंसा की राह दिखाई है, इसलिए देशवासियों को गांधी जयंती पर प्रार्थना करनी चाहिए कि वे उसी राह पर मजबूती से चल सकें।
विज्ञापन
आप नेता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी ने राजघाट उनकी समाधि पर जाकर देश के सबसे बड़े गांधीवादी माने जाने वाले सोनम वांगचुक की जेल से रिहाई की प्रार्थना की। प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में आप नेताओं ने गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित किए और कुछ समय मौन रखकर प्रार्थना की।

विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गांधी की समाधि पर फूल चढ़ाने वाले ही एक सच्चे गांधीवादी सोनम वांगचुक को देशद्रोह के झूठे मुकदमे में जेल में डाल दिया गया हैं। जबकि सोनम वांगचुक ने सत्य और अहिंसा की राह दिखाई है, इसलिए देशवासियों को गांधी जयंती पर प्रार्थना करनी चाहिए कि वे उसी राह पर मजबूती से चल सकें। सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी सोनम वांगचुक की पत्नी से बातचीत हुई है और पार्टी हर संभव मदद के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि गांधीवादी के लिए जेल में रहना बड़ी बात नहीं है, लेकिन असली प्रार्थना यह है कि देशवासी अहिंसा और सत्य की राह पर चलने की शक्ति पाएं।



विधायक संजीव झा ने कहा कि गांधी के अनुयायी सोनम वांगचुक का जेल में बंद होने दुर्भाग्यशाली हैं और जिन्होंने उन्हें बंद किया, वे भी बापू की समाधि पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशवासियों को आज गांधी से प्रेरणा लेते हुए सोनम वांगचुक का समर्थन करना चाहिए।
विज्ञापन


आप नेता आदिल अहमद खान ने कहा कि सोनम वांगचुक की लड़ाई सिर्फ लद्दाख की नहीं है, बल्कि पूरे देश के अस्तित्व और गांधी की विचारधारा को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि गांधीवादी वैज्ञानिक और समाज सुधारक वांगचुक जेल से डरने वाले नहीं हैं, लेकिन देशवासियों का कर्तव्य है कि वे उनका हौसला बढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें