फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम खट्टर के खिलाफ वायरल फेसबुक पोस्ट पर बढ़ा विवाद, आप के 70 और इनसो उपाध्यक्ष गिरफ्तार

Sat, 29 Dec 2018 12:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
संजीव जाखड़ - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सीएम मनोहर लाल की फर्जी खबर को लेकर भाजपा हरियाणा आईटी सेल ने शुक्रवार को गुरुग्राम पुलिस में मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद बीती रात को आम आदमी पार्टी के करीब 70 कार्यकर्ता और इंडियन नेशनल लोकदल(आईएनएलडी) की छात्र इकाई इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन के राज्य उपाध्यक्ष संजीव जाखड़ को पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी का आरोप है कि उनके कार्यकर्ताओं को बिना नोटिस के गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा में लोकतंत्र नहीं लठतंत्र है। अब पार्टी के कार्यकर्ता मनोहर सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन पर बैठे हैं। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर सीएम मनोहर लाल के विषय में फर्जी खबर चलाने का है।

दरअसल सोशल मीडिया पर सीएम मनोहर लाल की फर्जी खबर को लेकर भाजपा हरियाणा आईटी सेल ने शुक्रवार को गुरुग्राम पुलिस में मामला  दर्ज कराया था। देर रात साइबर थाना पुलिस ने संजीव व अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 

 

विज्ञापन

भाजपा आईटी सेल ने की थी शिकायत

भाजपा आईटी सेल हरियाणा के संयोजक अरुण यादव अपने पदाधिकारियों समेत शुक्रवार को पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। अरुण यादव की ओर से पुलिस आयुक्त को दी गई लिखित शिकायत के मुताबिक अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अखबार की शक्ल में सीएम मनोहर लाल के नाम पर कथित विवादित बयान को फर्जी खबर के रूप में वायरल किया जा रहा है।

इससे सामाजिक हिंसा और सौहार्द बिगडऩे का खतरा है। इसे ध्यान में रखते हुए वायरल की जा रही खबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाया जाए और इसके लिए जिम्मेवार व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस पूरे मामले की जांच के बाद देररात साइबर थाना पुलिस ने संजीव नामक शख्स समेत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें