फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीवाले हैं सबसे ज्यादा भ्रमित सैलानी, रिसर्च में सामने आईं कई दिलचस्प बातें

Sat, 29 Dec 2018 09:21 AM IST
अंकुर श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्लीवासी यूं तो अपने घूमने के शौक के लिए प्रसिद्ध हैं। लेकिन एक सैलानी के तौर पर वे सबसे ज्यादा भ्रमित रहते हैं। इसके चलते ज्यादातर दिल्लीवासियों की यात्रा योजना में बुकिंग के बाद बदलाव होता है और वे दोबारा बुकिंग कराते हैं। इसलिए पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में दिल्ली की इमेज सबसे दिग्भ्रमित (कंफ्यूज्ड) शहर की है।

विज्ञापन


यह खुलासा ओयो के वार्षिक ट्रेवलोपीडिया 2018 में किया गया है। ओयो होटल्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) अभिनव सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2018 के दौरान उनके प्लेटफार्म पर कराई गई बुकिंग के विश्लेषण से सामने आए ऐसे रोचक परिणामों को ही एक रिपोर्ट के रूप में पेश किया गया है।

इसी में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सैलानियों के यात्रा योजना को लेकर दिग्भ्रमित रहने की बात सामने आई है। साथ ही ये भी तथ्य सामने आया है कि साल भर घूमते रहने वाले सैलानियों के लिए दिल्ली सबसे पसंदीदा गंतव्य स्थल है।
विज्ञापन


सिन्हा का कहना है कि साल 2018 में उनके प्लेटफार्म पर भारत आने वाले सबसे ज्यादा पर्यटक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के थे। सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2018 के दौरान हर 0.75 सेकेंड में ओयो पर एक बुकिंग कराई गई और उनके प्लेटफार्म से होटल बुक कराने वालों की संख्या हर साल 2.9 गुना की तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन

अध्ययन में सामने आई ये बातें

22 दिसंबर का दिन रहा 2018 में ओयो के लिए सबसे खास
1.38 लाख कमरे बुक किए गए इस एक दिन में ओयो पर
228 दिन लगातार ओयो रूम बुक कराए एक यूजर ने
08 बजे रात को साल में सबसे ज्यादा बुकिंग कराई गई
कर्नाटक से सबसे ज्यादा बुकिंग कराई गई इस एक साल में
गोवा इस साल पर्यटकों में सबसे ज्यादा सर्च किया गया
दिल्ली-मुंबई में एयरपोर्ट के नजदीक के इलाकों में सबसे ज्यादा बुकिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें