फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 अप्रैल को होने वाले पीएसके के सभी अपॉइंटमेंट रद्द

Fri, 28 Mar 2014 01:32 AM IST
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव ड्यूटी ने न केवल पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) का गणित बिगाड़ दिया है। बल्कि पश्चिमी यूपी के 13 जिलों आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली से संबंधित करीब ढाई हजार पासपोर्ट आवेदकों के लिए भी मुश्किल खड़ी कर दी है।
विज्ञापन


हालत यह है कि 10 अप्रैल हो होने जा रहे पहले चरण के मतदान के चलते जिन 750 आवेदकों ने पूर्व में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ली थी, वह रद्द कर दी गई हैं। इन सभी आवेदकों को अब 19 अप्रैल को बुलाया गया है।

पासपोर्ट कार्यालय में तैनात 41 में से 36 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इन सभी कर्मचारियों को 9 अप्रैल को ही पोलिंग स्टेशन पर रवाना किया जाएगा। जबकि मतदान के अगले दिन कर्मचारी अवकाश पर रहेंगे। ऐसे में 9 और 11 अप्रैल को जो भी आवेदक अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार पीएसके पहुंचेंगे, उन सभी को होल्ड कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इन आवेदकों की दस्तावेज स्कैन कराने के बाद उन्हें ए या फिर बी पटल पर होल्ड कर दिया जाएगा। ऐसे में करीब ढाई हजार आवेदकों को एक बार फिर से अगली नियत तारीख पर पीएसके की दौड़ लगानी होगी। यहां यह बात भी दीगर है कि एमएलसी चुनाव के चलते 24 मार्च को भी करीब 450 आवेदकों को पीएसके में होल्ड कर दिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें