जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को तीन हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत मिल गई है।
सोमवार को को भाई प्रताप के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उन्हें छह घंटे की हिरासत पैरोल मिली थी। चौटाला देर शाम तक जेल में वापस भी आ गए थे।
हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री को छह सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत देने के संबंध में सीबीआई से जवाब-तलब किया था।