फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omicron BF.7: इम्यूनिटी को चकमा देने में माहिर, संक्रमण क्षमता पहले वैरिएंट से कहीं ज्यादा; ऐसे करें बचाव

Thu, 22 Dec 2022 08:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस वेरिएंट ने 90 दिन में ही चीन में 60 फीसदी आबादी को संक्रमित कर दिया है। 
विज्ञापन
ओमिक्रॉन वैरिएंट - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम के आयुर्वेदिक पंचकर्मा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी पाराशर ने बताया कि ओमिक्रोन का सब वेरिएंट बीएफ.7 वायरस न केवल इम्यूनिटी को चकमा देने में माहिर है, बल्कि इसकी संक्रमण क्षमता पहले के वेरिएंट से कई गुना ज्यादा है। 90 दिन में ही चीन में इसने 60 फीसदी आबादी को संक्रमित कर दिया है। हालांकि, देश में इस समय कोरोना के कुल 3408 मरीज हैं जिनमें से सिर्फ 132 मरीज नए हैं। देश में अधिकांश नागरिकों को वैक्सीन दी जा चुकी है और 98 फीसदी आबादी में कुदरती प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो चुकी है, लेकिन सावधानी बरतनी आवश्यक है।

विज्ञापन

इम्यूनिटी के लिए करें इस्तेमाल
सर्द मौसम में इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए तुलसी और गिलोय के साथ-साथ आंवला, टमाटर, सौंठ, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी का नियमित सेवन कर सकते हैं। खाने में ठंडी चीजों से बचें। सहजन, कटहल, परवल, घिया, गाजर, पालक, तोरी, टिंडा आदि सब्जियों से इम्यूनिटी बढ़ती है। आम, सेब, पपीता, अनार, चीकू, अंगूर भी लाभदायक है। टमाटर व अन्य मौसमी सब्जियों का गर्म सूप पीने से भी इम्यूनिटी में इजाफा होता है।
विज्ञापन

ये हैं मददगार
अश्वगंधा, हल्दी, अर्जुन, कुटकी, आंवला, मूसली, विदारीकंद, सौंठ, हरड़, स्वर्ण भस्म, रजत भस्म, ताम्र भस्म, वंग भस्म, लौह भस्म आदि फायदेमंद हैं। खांसी, जुकाम, बुखार या गला खराब होने की स्थिति में चवनप्राश, अगस्त्य हरीतकी, वासावलेह, सितोपलादि चूर्ण, तालीसदी चूर्ण, लक्ष्मी विलास रस, टंकण भस्म, गोदंती भस्म, सर्वांगसुंदर रस, संजीवनी वटी आदि दवाएं चिकित्सक की सलाह से ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें