फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रदेश में हुआ 10 हजार करोड़ का स्कैंडल'

विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने दावा किया है कि पिछले नौ साल में हरियाणा में गांव के विकास के नाम पर 10 हजार करोड़ रुपये का स्कैंडल हुआ है।
विज्ञापन


सरपंचों को गांवों के विकास के लिए पैसे दिए जाने थे। अधिकारियों ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कराके सारे पैसे हजम कर गए। यह सब राज्य सरकार की शह पर हुआ। उन्होंने हुड्डा सरकार पर प्रदेश की जनता को बेदर्दी से लूटने का भी आरोप लगाया।

चौटाला ने रविवार को बल्लभगढ़, पलवल, होडल और हथीन, फिरोजपुर झिरका और नगीना आदि में जनसभाओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस और बीजेपी दोनों के असली चेहरे और नीयत को भाप चुकी है। इसलिए इस बार प्रदेश के 11 जिलों की 44 सीटों पर इनेलो जीतेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

'हरियाणा पर 82 हजार करोड़ का कर्ज'

उन्होंने कहा कि हरियाणा पर 82 हजार करोड़ का कर्ज हो चुका है। कर्मचारियों को वेतन देने के लिए खजाने में पैसे तक नहीं हैं। मनरेगा के मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं मिल पा रही है।

मोदी पर कटाक्ष करते हुए चौटाला ने कहा कि वह प्रधानमंत्री तो बन गए, पर उनका गुजरात प्रेम नहीं छूट रहा है। बीजेपी ने लोकसभा चुनावों से पहले स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने की बात कही थी, लेकिन केंद्र में सत्ता मिलते ही सरकार रिपोर्ट को भूल गई है।

चौटाला ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जातिवाद, क्षेत्रवाद का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार आती है तो प्रदेश का एकजुट विकास होगा।

सभा में एसी चौधरी, आरके आनंद, प्रवेश मेहता, नगेंद्र भड़ाना, विधायक सुभाष चौधरी, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवतार सिंह भड़ाना, देवेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें