फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी को खोजने वाले को मिलेंगे 50 हजार रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने इंडिया गेट से गायब हुई बच्ची जाह्नवी को खोजने में मदद करने वाले को 50 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले रविवार को इंडिया गेट पर घूमने आए परिवार के साथ उनकी एक तीन साल की बच्ची जाह्नवी भी आई थी। उसी समय जाह्मवी गायब हो गई थी, जिसका अब तक कोई पता नहीं चला है।

परिवार वालों को संदेह है कि उसका अपहरण कर लिया गया है। तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की मदद से कई टीमें बनाकर बच्ची का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पोस्टर जिनमें जाह्नवी की फोटो के साथ उसे खोजने की अपील की गई है, इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श‌न‌िवार को न‌िकाला था कैंडल मार्च

वहीं जाह्नवी के पर‌िजनों ने शन‌िवार को इंड‌िया गेट पर कैंडल मार्च न‌िकाला। अगर मैं एमपी या एमएलए नहीं हूं तो क्या मेरी बेटी, बेटी नहीं है ? हमारी बेटी सात दिनों से लापता है लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही।

यह कहना है इंडिया गेट से लापता बच्ची जाह्नवी के माता-पिता का। उन्होंने परिजनों के साथ सैकड़ों लोगों ने बच्ची की बरामदगी की मांग को लेकर शनिवार शाम इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालने की कोशिश की।

हालांकि मार्च की अनुमति न होने के कारण पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उन लोगों को जबरन वहां से हटा दिया। पुलिस मार्च निकाल रहे लोगों को बस में भरकर जंतर मंतर रोड ले आई जहां पर कैंडल मार्च निकाला गया।

जाह्नवी की मां शीतल ने बताया कि इंडिया गेट से उनकी बच्ची गायब हुए एक सप्ताह हो गया है लेकिन पुलिस ने अभी तक उसे बरामद करने में कोई तत्परता नहीं दिखाई।

पुलिस ने मार्च निकालने से इन लोगों को रोका और बच्ची की तलाश करने के लिये दो-तीन का समय मांगा है। बच्ची के मामा तरुण ग्रोवर ने कहा कि पुलिस ने बच्ची की तलाश करने के लिए कुछ समय मांगा है। अगर इसके बाद भी बच्ची नहीं मिलती है तो हम संसद का घेराव करेंगे।

बता दें कि इंडिया गेट स्थित चिल्ड्रन पार्क से 28 सितंबर 2014 की रात 9:15 बजे रघुवीर नगर निवासी जाह्नवी उस समय गायब हो गई जबकि वह मां-बाप के साथ यहां घूमने आई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें