फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेशन की पुरानी व्यवस्था बहाल, सिसोदिया का दावा-इससे 30 हजार लोग हुए ठीक

Fri, 26 Jun 2020 04:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • अब कारोना पॉजिटिव नए मरीज को कोविड केयर सेंटर नहीं जाना होगा
  • गंभीर लक्षण वाले मरीज ही होंगे अस्पताल में भर्ती
  • होम आइसोलेशन पर 21 को ही हो गया था फैसला
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में होम आइसोलेशन की पुरानी व्यवस्था बहाल हो गई है। अब सभी को क्वारन्टीन सेंटर जाकर जांच नहीं करानी होगी। केंद्र सरकार से अनुरोध के बाद आज बृहस्पतिवार की डीडीएमए की बैठक में इसका फैसला लिया है। अब रैपिड टेस्ट के दौरान मरीजों की स्क्रीनिंग टेस्टिंग सेंटर पर होगी। 

विज्ञापन


अब कारोना पॉजिटिव नए मरीज को कोविड केयर सेंटर नहीं जाना होगा। इसकी जगह जिले से एक टीम मरीज के घर का दौरा करेगी। अगर रोगी में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और घर में पर्याप्त जगह है तो उसको होम आइसोलेशन की इजाजत दे दी जाएगी।

हल्के व एसिमटोमैटिक मरीजों को घर पर इलाज की अनुमति होगी। हालांकि, मरीज के यहां अलग कमरा व शौचालय होना अनिवार्य है। सिसोदिया ने कहा कि होम आइसोशलेशन एक शानदार व्यवस्था है। दिल्ली में अभी तक 30 हजार लोग इससे ठीक हो चुके हैं। अच्छी व्यवस्था को आगे बढ़ाना चाहिए, इसे बंद करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन


गंभीर लक्षण वाले मरीज ही होंगे अस्पताल में भर्ती
बैठक में तय किया गया कि मध्यम अथवा गंभीर लक्षण मरीज को ही कोविड केयर सेंटर, कोविड हेल्थ केयर या अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इसके अलावा अगर निगरानी टीम रोगी के घर में आइसोलेशन के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं पाई जाती है तो उसको भी कोविड केयर सेंटर भेज दिया जाएगा।

दो तरीके से हो रही जांच:
दिल्ली में कोविड-19 की जांच रैपिड एन्टीजन टेस्ट और आरटी-पीसीआर से हो रही है।। बैठक में फैसला लिया गया कि कोविड-19 एन्टीजन के लिए रेपिड टेस्ट द्वारा पॉजिटिव पाए गए सभी व्यक्तियों की बीमारी की गंभीरता का आकलन जांच सेंटर पर मौजूद चिकित्सा अधिकारी करेंगे। जबकि आरटी-पीसीआर टेस्ट के बारे में बताया गया कि इसके तहत सभी जिलों को आरटी-पीसीआर पोर्टल द्वारा कोविड पॉजिटिव की रिपोर्ट प्राप्त की जाती है। साथ ही जीएसडीएल टीम द्वारा पॉजिटिव  पाए गए लोगों को चिन्ह्ति कर जिलेवार विवरण राज्य नोडल अधिकारी द्वारा इलैक्ट्रोनिक रूप से साझा किया जाता है। 

होम आइसोलेशन पर 21 को ही हो गया था फैसला
केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि कोविड-19 के होम आइसोलेशन के मामले में फैसला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 21 जून की उच्च स्तरीय बैठक में हो गया था। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे। गृह मंत्रालय का यह स्पष्टीकरण दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के उस दावे पर आया है कि दिल्ली सरकार की कोशिशों के बाद बृहस्पतिवार को इसका फैसला लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें