फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकदम नया: अब यहां भी करें पुराने नोट से भुगतान

Sat, 19 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
500 और 1000 के नोटबंदी के बाद राज्य सरकार के कुछ विभागों ने बड़ा कदम उठाया है। इसमें पुराने नोट से बकाया चुकाने का मौका दिया गया है। यह मौका 24 नवंबर तक मिलेगा।
विज्ञापन


व्यापारियों को सुविधा प्रदान करने के लिए वाणिज्य कर विभाग नोएडा ने शुक्रवार से बकाया बिल पुराने नोट से स्वीकार करना शुरू किया है। इसके लिए सेक्टर-29 के गंगा शॉपिंग कांप्लेक्स और सूरजपुर स्थित वाणिज्य कर भवनों में विशेष काउंटर खोले गए हैं।

इन काउंटरों पर बकाया करों को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक वाणिज्य कर की बकाया व ब्याज की नकद राशि संग्रह अमीन के माध्यम से ट्रेजरी रसीद प्राप्त कर जमा किया जा सकता है। यहां पुराना नोट लिया जा रहा है। शुक्रवार को यहां करीब 30 लाख रुपए का बकाया कर जमा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएनएल में पुराने नोट देकर जमा करें बिल

- फोटो : social media
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से टेलीफोन के बकाया बिल के भुगतान के लिए 24 नवंबर तक पुराने नोट स्वीकार करने का मौका दिया गया है। शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता के माध्यम से बीएसएनएल के जीएम अरुण कुमार ने इसकी जानकारी दी।

उनका कहना है कि यह मौका पहले से ही है लेकिन लोगों को जानकारी नहीं है। लिहाजा मीडिया का सहयोग लिया जा रहा है। यहां अब तक 5 लाख का बकाया बिल भुगतान किया गया है। बीएसएनएल की ओर से सेक्टर-19, 24, 39, 58, 62 में काउंटर खोले गए हैं।

नोएडा प्राधिकरण लेगा पुराने नोट से बकाया कर
नोएडा प्राधिकरण भी पुराने नोट से जल कर के अलावा कई दूसरे प्रकार के कर लेने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए प्राधिकरण ने एक प्रस्ताव शासन को भेजा है। दरअसल, राज्य सरकार के परिवहन और बिजली विभागों की ओर से पहले से ही पुराने नोट से कर जमा कराया जा रहा है।

ऐसे में प्राधिकरण भी अब चाह रहा है कि उसका बकाया कर व्यक्ति या संस्था पुराने नोट से ही चुकता कर दें। प्राधिकरण के सीईओ पीके अग्रवाल ने कहा कि शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। जैसे ही अनुमति मिलती है यहां भी पुराने नोट से कर लेना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें