फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदीः अस्पताल में बढ़ रहे डिप्रेशन के मरीज, देर तक लाइन में खड़े रहना बड़ी वजह

Fri, 18 Nov 2016 04:36 PM IST
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
note - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने से लोगों में तनाव बढ़ गया है। नोट बदलने और रुपये निकालने के लिए दिन भर बैंकों व एटीएम के सामने लाइन में लगना पड़ रहा है। घंटों लाइन में लगने के बाद भी कइयों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कई लोग तड़के ही लाइन में लग जाते हैं। बहुतों के पास जेब में 100 रुपये तक नहीं मिल रहे। बाहर कुछ खाने से पहले दस बार सोचना पड़ रहा है। ऑफिस जाने के लिए भी रुपये नहीं बचे हैं।

पुराने नोटों को बदलने और रुपये निकालने के चक्कर में जिंदगी में तनाव बढ़ गया है। इस वजह से अस्पतालों में भी तनाव और डिप्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ी है। देर तक खड़े रहने से पैरों और कमर में दर्द हो जाता है, जिससे तनाव बढ़ता है।
विज्ञापन

ओपीडी भी पहुंच रहे हैं मरीज

बैंक एटीएम पर लगी लोगों की कतार।
सेक्टर- 12 स्थित नोएडा साइकियाट्रिस्ट क्लीनिक के मनोवैज्ञानिक डॉक्टर आरके बंसल ने बताया कि 500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद से कई लोग तनाव में आ गए हैं। इस तरह के मरीज ओपीडी में भी आए हैं।

कई लोगों के घरों में शादी थी, लेकिन पुराने नोट बंद होने की वजह से उन्हें शादी की तैयारियों में दिक्कत आई। जिस वजह से उनकी नींद उड़ गई थी। तनाव में रहने लगे थे। ऐसे 3 परिवार से लोग काउंसलिंग के लिए आए थे। इसके अलावा भी कई मरीज आए हैं, जिन्हें इस वजह से नींद नहीं आ रही। चिड़चिड़े हो गए हैं।

उन्हें सलाह दी गई है कि वे धैर्य रखें। दिमाग को आराम देने के लिए मेडिटेशन और योगा करें। ऐसे काम करने की कोशिश करें, जिससे उन्हें खुशी मिलती हो। सरकार ने लोगों की बेहतरी के लिए काम किया है, इससे उन्हें फायदा ही होगा।
विज्ञापन

20 से 30 प्रत‌िशत हुआ मरीजों में इजाफा

- फोटो : demo pic
वैदिकग्राम नोएडा के आयुर्वेद के डॉक्टर पीयूष जुनेजा ने बताया कि कुछ समय से ऐसा हो गया है कि लोगों की व्यावसायिक जिंदगी और निजी जिंदगी आपस में उलझ गई है। इससे तनाव और डिप्रेशन के मरीजों की संख्या में 20 से 30 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। इस दौरान लोगों को धैर्य रखने की सलाह है। मेडिटेशन और समझदारी से भी परेशानियों को आसानी से हल किया जा सकता है। सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।

ऐसे दूर कर सकते हैं तनाव
- सुबह उठकर योग या मेडिटेशन करें। 
- जिस काम से खुशी मिलती है उसेे कर सकते हैं। 
- तनाव देने वाली बातों के बारे में बार-बार न सोचें।  
- कई एक्साइज हैं, जिनसे तनाव दूर होता है। डॉक्टरों की सलाह से इन्हें किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें