फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में सिस्टम खराबी से नहीं दी जा रही बुढ़ापा पेंशन

Thu, 26 Jan 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : amar Ujala
विज्ञापन
कस्बा सोहना डाकघर में बुजुर्गों को मासिक पेंशन एक सप्ताह से लगातार वितरित की जा रही हैं। लेकिन दो दिन से सिस्टम में खराबी आने की वजह से अब पेंशन नहीं बांटी जा रही हैं। जिससे बुधवार को बुजुर्गों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


बुढ़ापा मासिक पेंशन सही व्यक्ति को वितरित हो सके, इसके लिए विभाग द्वारा कर्मचारी नियुक्त कर आधार कार्ड व फार्म की जांच कर पेंशन वितरित की जा रही हैं। डाकघर सोहना के पोस्टमास्टर ब्रहमप्रकाश यादव ने बताया कि मासिक पेंशन अधिकंाश लोगों की कंप्यूटर में फीड हो चुकी है।

अर्वन एरिया में कुल 2 हजार लोगों को पेंशन वितरित की जानी हैं। अभी तक करीब 1200 पेंशन लोगों को पेंशन बांट चुके हैं। जबकि 800 लोगों की पेंशन अभी वितरित करनी हैं। लोग पंक्ति में ही लगकर पेंशन ले रहे हैं।
विज्ञापन


पेंशन का समय प्रात: 9 बजे से सांय 4 बजे है। पेंशन पात्रों को तीन माह के 4600 रूपये की राशि दी जा रही हैं। इस बार करीब एक करोड़ रुपये की राशि पेंशन बांटी जाएगी। इस मौके पर अमित कुमार, संतोख सिंह, पप्पी समेत अन्य बुजुर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें