ग्रेटर नोएडा के मायचा गांव में तनाव के चलते वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उन्हें गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दादरी कोतवाली क्षेत्र के मायचा गांव में प्रकाश अपने परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर में प्रकाश पोलिंग बूथ पर वोट डालकर अपने कमरे में बैठे हुए थे।
वह कई दिनों से तनाव-ग्रस्त थे। इसके चलते ही उन्होंने कमरे में फांसी लगा ली। इसी बीच उनके कमरे में परिवार के सदस्य पहुंच गए। तुरंत ही नीचे उतारकर उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।