फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग को मारी गोली, मौत

Tue, 03 Sep 2019 08:02 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बुजुर्ग को मारी गोली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

सोनिया विहार इलाके में जमीन विवाद में बाइक सवारों की गोली से घायल बुजुर्ग बाबूराम (64) ने सोमवार को गंगाराम अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद गांव के ही दो भाइयों और एक अन्य के खिलाफ दर्ज हत्या की कोशिश के मामले को हत्या में तरमीम कर लिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बहराइच: प्रेम प्रसंग से परेशान होकर भाई ने ही काटा था बहन का गला, पुलिस ने किया खुलासा

करावल नगर के न्यू चौहानपुर में पत्नी और चार बच्चों के साथ रहने वाले बाबूराम खेतीबाड़ी करते थे। 29 अगस्त की शाम वे बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के ही दो भाई चरत-भरत दो अन्य लोगों के साथ दो बाइकों पर पहुंचे। ओवरटेक कर उन्होेंने बाबूराम की बाइक रोकी और चरत ने उतरकर उन्हें दो गोलियां मार दीं। एक गोली उनके कंधे और दूसरी पेट में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने उन्हें सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। पुलिस को दिए बयान में बाबूराम ने बताया था कि दोनों भाइयों से उनका चार-पांच साल से जमीन को लेकर विवाद है। उनकी मौत के बाद पुलिस ने मामला हत्या में तरमीम कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें