हरकेश नगर टीटू कॉलोनी में रहने वाली ज्योति शुक्रवार को घर पर अकेली थी। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद एक युवक ने दरवाजा खटखटाया। उसने अपना परिचय बिहार के मुजफ्फरपुर जिला निवासी महेश बताया।
उसने बताया कि पड़ोस में खाली पड़ा प्लॉट उसका है। इसे वह जल्द ही बनवाने जा रहा है। इस पर ज्योति ने घर का दरवाजा खोल दिया। अंदर आए महेश के लिए पानी लाने को मुड़ी कि उसने उनके सिर पर हथौड़ी से वार कर दिया।
लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर पड़ी। आरोप है कि महेश उनका मोबाइल फोन लेकर भाग गया। एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।