फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, देरशाम हुई शिनाख्त

Thu, 11 Apr 2019 05:23 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रमेश नगर मेट्रो स्टेशन पर बुधवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर एक बुजुर्ग ने जान दे दी। दिनभर प्रयास के बाद देर शाम उनकी शिनाख्त सीताराम अरोड़ा (77) के रूप में हुई। पुलिस को उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि सीताराम बीपी और मधुमेह की बीमारी से पीड़ित थे। पुलिस आशंका जता रही है कि इससे परेशान होकर ही उन्होंने आत्महत्या की है।

विज्ञापन


मेट्रो पुलिस उपायुक्त मोहम्मद अली ने बताया कि बुधवार सुबह 11:57 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रमेश नगर मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक बुजुर्ग ट्रेन के आगे कूद गया है। गंभीर हालत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को उनके पास से पहचान का कोई कागज नहीं मिला।

आसपास के थानों में छानबीन के बाद देर शाम उनकी शिनाख्त हुई। वह 11/7 डबल स्टोरी रमेश नगर में पत्नी और चार बेटों के साथ रहते थे। बुधवार सुबह गुरुद्वारे जाने की बात कहकर वह घर से निकले थे। दोपहर बाद तक नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी तो उनके सुसाइड करने का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें