फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal Welfare: राजधानी में पुरानी DSPCA खत्म, अब दिल्ली के सभी 13 जिलों में डीएम संभालेंगे सुरक्षा की कमान

Fri, 03 Apr 2026 01:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अब हर जिले में अलग-अलग एसपीसीए समितियां बनाई जाएंगी, जिससे पशुओं के साथ होने वाली क्रूरता पर तेजी से कार्रवाई हो सकेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पशु कल्याण व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अहम कदम उठाया है। 
विज्ञापन
रेखा गुप्ता, दिल्ली की मुख्यमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में पशु कल्याण को मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब हर जिले में अलग-अलग एसपीसीए समितियां बनाई जाएंगी, जिससे पशुओं के साथ होने वाली क्रूरता पर तेजी से कार्रवाई हो सकेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पशु कल्याण व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अहम कदम उठाया है। 

विज्ञापन


राजधानी के सभी 13 राजस्व जिलों में सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (एसपीसीए) समितियां बनाने का निर्णय लिया गया है। इन समितियों की जिम्मेदारी संबंधित जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) के हाथ में होगी। नए राजस्व जिलों के मुताबिक ये फैसला लिया गया है, ताकि पशु संरक्षण से जुड़े कानूनों को जिले स्तर पर बेहतर तरीके से लागू किया जा सके। ये समितियां पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत काम करेंगी और इनमें पशु कल्याण से जुड़े विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा।

डीएम के हाथ में होगी पशु सुरक्षा
मुख्यमंत्री ने बताया कि डीएम की अध्यक्षता में काम करने वाली ये समितियां पशुओं के साथ क्रूरता के मामलों में तेजी से कार्रवाई करेंगी। इससे निगरानी और विभागों के बीच तालमेल भी बेहतर होगा, जिसका सीधा फायदा जमीनी स्तर पर दिखेगा। राज्य स्तर पर एक एनिमल वेलफेयर बोर्ड इस पूरे सिस्टम की निगरानी करेगा। ये बोर्ड जिलों की एसपीसीए समितियों को तकनीकी और वित्तीय मदद देगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन


पुराना डीएसपीसीए बंद कर दिया जाएगा
सरकार ने यह भी साफ किया है कि नई एसपीसीए की व्यवस्था लागू होने के बाद पुराने डीएसपीसीए को बंद कर दिया जाएगा। इससे सिस्टम ज्यादा साफ, आसान और प्रभावी बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुओं का संरक्षण एक जिम्मेदार और संवेदनशील समाज की पहचान है। उन्होंने भरोसा जताया कि ये नया ढांचा दिल्ली में पशु कल्याण के क्षेत्र में ठोस बदलाव लाएगा और शहर को ज्यादा मानवीय बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें