फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में इसी सप्ताह जारी होगी वृद्धावस्था पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
- वित्त विभाग से मिली विशेष स्वीकृति, 4 लाख 35 हजार को मिलेगा लाभ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन का इंतजार कर रहे वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत दी है। पिछले कुछ महीनों से तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से रुकी बुजुर्गों की पेंशन इसी सप्ताह जारी की जाएगी।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग को वित्त विभाग से विशेष स्वीकृति मिलने के बाद पेंशन भुगतान की प्रक्रिया तेज कर दी गई है और लाभार्थियों के खातों में पूरी बकाया राशि जमा की जाएगी। विभाग ने सभी औपचारिकताओं को लगभग पूरा किया है। दिल्ली में वर्तमान में 4 लाख 35 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिक वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पंजीकृत हैं। इनमें से अधिकांश लाभार्थियों को समय पर पेंशन मिल रही है, जबकि कुछ मामलों में तकनीकी दिक्कतों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण भुगतान में विलंब हुआ था। इन सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया गया है और अब किसी भी पात्र लाभार्थी को पेंशन से वंचित नहीं रखा जाएगा। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पेंशन भुगतान प्रक्रिया को न केवल शीघ्र पूरा किया जाए, बल्कि इसे और अधिक पारदर्शी व जवाबदेह भी बनाया जाए। उन्होंने बताया कि राजधानी में नए ओल्ड एज होम स्थापित करने की दिशा में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि बेसहारा और जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें