फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओला जुटाएगी दिल्ली-एनसीआर की हर गली के वायु प्रदूषण के आंकड़े, माइक्रोसॉफ्ट के साथ किया समझौता

Tue, 19 Nov 2019 02:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ola - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर के हवा की गुणवत्ता को स्ट्रीट लेवल पर मापने के लिए कैब सेवा देने वाली कंपनी ओला ने माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च के साथ समझौता किया है। इसके सहारे हर गली के वायु प्रदूषण की रीयल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। 

विज्ञापन


कंपनी का कहना है कि इस माह से प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा। एक साल में हर मौसम में वायु की गुणवत्ता के आंकड़े जुटा लिए जाएंगे।

ओला की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि संयुक्त शोध ओला मोबिलिटी इंस्टीट्यूट और माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च इंडिया की तरफ से किया जाएगा। बाद में इससे जुटाए गए आंकड़े सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। इससे दूसरे शोधार्थी व पॉलिसी मेकर इन आंकड़ों का इस्तेमाल कर सकेंगे। 

ओला के प्रवक्ता का कहा है कि इसके लिए कारों में सेंसर लगाए जाएंगे। इससे पीएम 2.5 का आंकड़ा जुटाया जा सकेगा। खास बात यह कि इसके सहारे लोकेशन भी पता होती रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें