फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओला कैब लूटने के आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Feb 2016 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव-महरौली रोड पर तीन दिन पहले तीन चालक को बंधक बना कर लूटी गई कार बरामद हो गई। सीआईए सेक्टर-39 की टीम ने शुक्रवार को लूटी गई कार व मोबाइल के साथ तीन युवकों को पकड़ा है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले उद्योग विहार की एक कंपनी में काम करने वाले दो युवकों ने अपने दोस्त के साथ मिल कर सहारा माल से ओला कंपनी की एसेंट कार बुक किया।

चालक उन्हें लेकर जैसे ही आगे बढ़ा, कुछ दूर जाने के बाद चालक को बंधक बना लिया। उसे मारपीट कर बादशाहपुर के पास फेंक दिया। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ लूट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। जांच सीआईए सेक्टर-39 को सौंपी गई।

छानबीन के दौरान पुलिस ने मंदीप, अनुज व शिवम को लूटी गई कार व तीन मोबाइल के साथ दबोचा है। पुलिस शनिवार को उन्हें अदालत में पेश करेगी। पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपियों की ओर से पहली वारदात को अंजाम दिया गया है। सभी आरोपी यूपी के औरया के बिदुना के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें