फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल संकट: दिल्ली में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू, 50% ऑनलाइन मीटिंग, मंत्री-MLA मेट्रो-बस से चलेंगे

Thu, 14 May 2026 04:13 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऊर्जा संरक्षण और स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं की हैं। इनमें दो दिन घर से काम, मंत्रियों की यात्राएं स्थगित कर दी गईं हैं। साथ ही बड़े पब्लिक इवेंट रद्द और नेताओं के काफिले में कटौती शामिल है।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता ने लिए बड़े फैसले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि प्राइवेट कंपनियों से भी ऐसा करने के लिए कहेंगे। अब 50 फीसदी मीटिंग ऑनलाइन होंगी। श्रम विभाग और अन्य विभागों को 20 फीसदी कम फ्यूल मिलेगा। सरकार के मंत्री, विधायक मेट्रो, डीटीसी से चलेंगे। मंत्रियों की विदेशी यात्राएं स्थगित कर दी गईं हैं। दिल्ली सरकार तीन महीने तक बड़े पब्लिक इवेंट नहीं करेगी। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऊर्जा संरक्षण और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं की हैं। जिसमें मॉल और बाजार में 'मेड इन इंडिया' उत्पादों के लिए अलग स्थान बनेंगे। सरकार 90 दिन तक यह अभियान चलाएगी। इसमें स्कूल, अस्पताल और बाजार में कार्यक्रम होंगे। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन नीति तैयार है और जल्द लागू होगी। सरकारी दफ्तरों में एयर कंडीशनर स्थायी रूप से 24-26 डिग्री पर सेट की जाएगी। बिजली नियंत्रण के लिए संवेदक लगाए जाएंगे। यह अभियान 15 मई से शुरू होगा। दो दिन के लिए 100 फीसदी घर से काम लागू होगा। आवश्यक सेवाओं को इससे बाहर रखा गया है। मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या 13 से घटाकर चार कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें