फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम खर्च व ज्यादा काम की नीति अपनाएगा प्राधिकरण, तबादले के बाद पहुंचे नए अधिकारी

Fri, 06 Jul 2018 10:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,नोएडा
विज्ञापन
Noida Authority
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण में तबादले के बाद पहुंचे अधिकारियों ने पुरानी कार्यशैली को छोड़कर नई पर ध्यान देने की बात कही है। नई कार्यशैली के तहत प्राधिकरण का ज्यादा पैसा खर्च न कराकर कम पैसे में ज्यादा से ज्यादा काम कराने की बात कही जा रही है। महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के कई ऐसे प्रोजेक्ट चल रहे हैं जिनका कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। यही नहीं इन पर किसी तरह की निगरानी भी नहीं की जा रही थी। ऐसे प्रोजेक्टों में काम पर काफी पैसा बर्बाद किया जा चुका है।

विज्ञापन


लेकिन अब योजना के मुताबिक ऐसे प्रोजेक्टों की लगातार निगरानी की जाएगी और हर दस से 15 दिन में इसकी प्रगति की समीक्षा होगी ताकि यह पता चल सके कि अब कितना काम बाकी है और इसमें कितना बजट लग सकता है। जानकारों की मानें तो कई प्रोजेक्ट बन कर तैयार हैं। लेकिन यह किस विभाग के तहत काम करेगा। यह नहीं पता है। लिहाजा ऐसे प्रोजेक्टों को दूसरे विभागों को हैंडओवर करने पर विचार किया जाना चाहिए ताकि प्राधिकरण को राजस्व की प्राप्ति हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें