नोएडा प्राधिकरण में तबादले के बाद पहुंचे अधिकारियों ने पुरानी कार्यशैली को छोड़कर नई पर ध्यान देने की बात कही है। नई कार्यशैली के तहत प्राधिकरण का ज्यादा पैसा खर्च न कराकर कम पैसे में ज्यादा से ज्यादा काम कराने की बात कही जा रही है। महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के कई ऐसे प्रोजेक्ट चल रहे हैं जिनका कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। यही नहीं इन पर किसी तरह की निगरानी भी नहीं की जा रही थी। ऐसे प्रोजेक्टों में काम पर काफी पैसा बर्बाद किया जा चुका है।