फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शिकायतों के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार, कर्मपुरा में रोज भर रहा सीवर का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मोती नगर विधानसभा क्षेत्र के कर्मपुरा में विकास के दावों के बीच बी ब्लॉक के ग्राउंड की हालत खराब है। यहां हर रोज सीवर लाइन का गंदा और बदबूदार पानी जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पानी कई बार एक से डेढ़ फीट तक भर जाता है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को बदबू, गंदगी और बीमारी के खतरे के बीच रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार क्षेत्रीय विधायक हरीश खुराना के कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। लोगों ने उनसे सीवर की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की, लेकिन शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। स्थानीय लोगों की मांग है कि केवल पानी निकालने की खानापूर्ति के बजाय सीवर लाइन की खराबी का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि हर दिन बनने वाले इस गंदे तालाब से उन्हें राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें