फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादव सिंह मामले की CBI जांच से उठा तूफान

Fri, 17 Jul 2015 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यादव सिंह मामले की सीबीआई जांच की भनक नोएडा प्राधिकरण के अफसरों को पहले ही लग गई थी। इसके बाद से ही प्राधिकरण अधिकारियों के चेहरों की हवाइयां उड़ी हुई हैं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी के बाद से ही सीबीआई का शिकंजा कसना तय माना जा रहा था। बुधवार से ही प्राधिकरण के प्रशासनिक कार्यालय में इसे लेकर हलचल शुरू हो गई थी।

दिसंबर 2014 में आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने हाईकोर्ट में पीआईएल दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। हालांकि, सीबीआई जांच को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'इंजीनियर सरकार के लिए - होली काऊ'

लेकिन बुधवार को हुई अंतिम सुनवाई दौरान हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार और नोएडा प्राधिकरण को निशाने पर लेते हुए कड़ी टिप्पणी की थी।

कोर्ट ने कहा था कि ‘आखिर ऐसा क्या है कि एक इंजीनियर सरकार के लिए होली काऊ (पवित्र गाय) बना हुआ है’। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के सख्त रुख को प्राधिकरण अधिकारियों ने बुधवार को ही भांप लिया था।

इसके बाद से ही कार्मिक और प्रशासनिक खेमे में हलचल शुरू हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक, जांच से जुड़े अधिकारियों को आननफानन में लखनऊ तलब कर लिया गया है।

दिनभर प्राधिकरण के प्रशासनिक कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, प्राधिकरण के इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े अधिकारियों में भी बेचैनी का माहौल पैदा हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें