फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी ने ऑफिस की छठी मंजिल से कूदकर जान दी

Wed, 08 Oct 2014 04:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के वसंत विहार थाना क्षेत्र स्थित कंपनी के अधिकारी ने मंगलवार दोपहर ऑफिस की छठी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। दक्षिण जिले के डीसीपी प्रेमनाथ ने कहा कि खुदकुशी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


घटनास्थल से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अन्य कोणों से मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार साई विक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का ऑफिस मुनिरका स्थित कैपिटल कोर्ट बिल्डिंग में है। विकासपुरी के रहने वाले रविंद्र भूषण (57) इस कंपनी की कैमिकल विंग में सीनियर एनालिस्ट के पद पर तैनात थे।

बताया गया है कि मंगलवार दोपहर वह करीब 1:00 बजे पांचवीं मंजिल पर स्थित फायर एस्केप वाली जगह से छठी मंजिल पर की छत पर चले गए और छलांग लगा दी। रविंद्र पहले नीचे लगे त्रिपाल पर गिरे और इसके बाद पाइप पर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उनका सिर फट गया। 1:15 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस रविंद्र को एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें