फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट ने यात्री को पीटा, तुरंत प्रभाव से निलंबित

Sat, 20 Dec 2025 11:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

एयरलाइन ने आरोपी कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल को जांच पूरी होने तक तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली हवाई अड्डा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक ऑफ-ड्यूटी पायलट ने यात्री अंकित दीवान के साथ मारपीट की। एयरलाइन ने आरोपी कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल को जांच पूरी होने तक तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पीड़ित अंकित के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ स्टाफ सुरक्षा गेट का उपयोग कर रहे थे, तभी कतार को लेकर विवाद हुआ। 

विज्ञापन


पायलट ने उन्हें अपशब्द कहे और हमला कर दिया, जिससे उनके चेहरे पर चोट आई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उन पर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया गया। यह घटना तब हुई जब पायलट इंडिगो की उड़ान से बंगलूरू जा रहा था। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने इस व्यवहार की कड़ी निंदा की है। 

दिल्ली पुलिस ने कही ये बात
इस मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि न  तो अभी तक कोई भी रिपोर्ट पीड़ित और ना ही एयरलाइन द्वारा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। पुलिस को इस मामले की जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मिली है। पुलिस ने कहा, 'अंकित दीवान द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर एअर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट द्वारा शारीरिक हमले का आरोप लगाया गया है, इस मामले में पीड़ित या एयरलाइन द्वारा पुलिस स्टेशन में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। इस कथित घटना के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आने के बाद ही पता चला। शिकायत मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें