फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दोबारा नहीं लागू होगा ऑड-ईवनः केजरीवाल

Sat, 04 Mar 2017 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : file photo
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ये ऐलान किया है कि दिल्ली में अब दोबारा ऑड-ईवन नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि हमें ऑड-ईवन जैसे योजनाओं के बजाय अब अपना ध्यान पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बेहतरी पर लगाना होगा।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार द्वारा प्रदान की जा रही ई-सेवाओं का उद्घाटन करते हुए केजरीवाल ने कहा कि जैसे पिछले साल हमने ऑड-ईवन लाकर वायु प्रदूषण कम करने की कोशिश की थी लेकिन ये एक अस्थायी इंतजाम था। इसे स्थायी नहीं बनाया जा सकता।

केजरीवाल ने आगे कहा कि उनके पास ऐसे सुझाव भी आए हैं कि पीक आवर्स में भीड़-भाड़ वाले इलाके में गाड़ियों से ज्यादा कर वसूला जाए। लेकिन यह सब तभी संभव है जब सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें