राजधानी दिल्ली में सुबह और शाम की ठंड होने लगी है। लेकिन दिन में गर्मी का एहसास पूरा हो रहा है। मौसम विभाग की ओर से अक्तूबर माह को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें बताया है कि सफदरजंग में साल 1951 के बाद अक्टूबर 2024 सबसे गर्म रहा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बताया कि सफदरजंग में दर्ज किया गया मासिक औसत तापमान अधिकतम 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। 1901 में रिकॉर्ड शुरू हुआ था।
आईएमडी ने बताया कि अक्टूबर के लिए सबसे अधिक औसत दिन का तापमान 1951 में दर्ज किया गया था, जो 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। उसके बाद 1915 और 1951 दोनों में 22.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम औसत रात का तापमान दर्ज हुआ।
विज्ञापन
आगे बताया कि साल 1930 और 1938 में औसत अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके बाद 1941 में रिकॉर्ड तोड़ औसत अधिकतम 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। यह रिकार्ड एक दशक बाद ही साल 1951 में टूट गया था। इसके बाद अब 2024 में मासिक अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।