फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: रात में अचानक विज्ञापन बोर्ड पर चलने लगी अश्लील क्लिप, दिल्ली के कनॉट प्लेस की घटना

Sat, 24 Aug 2024 12:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कनॉट प्लेस के एच ब्लॉक में एक डिजिटल बोर्ड लगा है और इस बोर्ड पर रात तकरीबन 10:30 बजे के करीब अचानक से अश्लील क्लिप चलने लगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक सरकारी एजेंसी के विज्ञापन बोर्ड पर अचानक से अश्लील क्लिप चल गई। कनॉट प्लेस के डिजिटल साइन बोर्ड पर अश्लील क्लिप को चला देख एक राहगीर ने उसकी वीडियो बनाई और पुलिस से शिकायत की। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, कनॉट प्लेस के एच ब्लॉक में एक डिजिटल बोर्ड लगा है और इस बोर्ड पर रात तकरीबन 10:30 बजे के करीब अचानक से अश्लील क्लिप चलने लगी। जिसके बाद राहगीर ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है।

बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली में इसी तरह की घटना सामने आई थी। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर विज्ञापन के लिए लगाई गई स्क्रीन पर अश्लील फिल्म चलने लगी थी। इस घटना को वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें