फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदी लगाकर लौट रही छात्रा से अश्लील हरकत

Tue, 17 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नितिन विहार कालोनी में रहने वाली छात्रा के साथ पड़ोस में रहने वाले परचून के दुकानदार ने सामान खरीदने के दौरान रविवार को जबरन अश्लील हरकत की।
विज्ञापन


उलाहना देने पर उसकी मां के साथ मारपीट करने का भी आरोप है। नाहरपुर रूपा गांव के पास नितिन विहार कालोनी में रहने वाली कक्षा सात की छात्रा ने सदर थाना पुलिस को बताया कि रविवार को अपने पड़ोस में रहने वाली आंटी को मेंहदी लगा कर लौट रही थी।

इस दौरान वह सतीश लांबा की परचून की दुकान से सामान खरीदने लगी। इसी बीच उसने उसे दुकान में अकेला पा कर अश्लील हरकत की।
विज्ञापन

छात्रा की मां से भी की मारपीट

यह बात जब उसने लौट कर घर पर अपनी मां को बताया तो उसकी मां ने सतीश से इसका उलाहना दिया। सतीश ने कोई बात सुनने के बजाय उसकी मां से मारपीट की।

सदर थाना पुलिस ने छात्रा की मां का मेडिकल चेकअप कराया है। इसके साथ ही पुलिस ने छात्रा के बयान पर सतीश के खिलाफ मारपीट व पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने छात्रा का बयान अदालत में दर्ज कराने के साथ ही सतीश को रविवार की रात को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें