फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना इलाज से जुड़ी नर्सों को नहीं मिल रहा होटल,  नर्सिंग एसोसिएशन ने एलजी को लिखा पत्र 

Fri, 10 Apr 2020 09:03 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजधानी के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के उपचार से जुड़ी नर्सों को होटल की सुविधा नहीं मिल रही है। दिल्ली सरकार ने राजधानी के चार बड़े अस्पतालों के डॉक्टरों, नर्सों व पैरामेडिकल स्टाफ को यह सुविधा देने का आदेश दिया था। दिल्ली नर्सेज फेडरेशन की ओर से शुक्रवार को एलजी अनिल बैजल को पत्र लिखकर इस पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की गई है।

विज्ञापन


फेडरेशन के पत्र में लिखा है कि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने 29 मार्च को आदेश जारी कर भोजन व अन्य आवश्यक सुविधाओं को देने का निर्देश दिया था। होटल सुविधा के अभाव में नर्सों को अपने घर जाना पड़ रहा है, जिससे उनके बच्चों व परिवार में भी कोरोना का खतरा बना रहता है। लोकनायक, दीनदयाल उपाध्याय सहित अन्य अस्पतालों में कोरोना वायरस के मरीजों का उपचार हो रहा है। इन अस्पतालों में नर्स अपनी ड्यूटी दे रही हैं। इन नर्सों के लिए होटल में व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि वे ज्यादा से ज्यादा समय मरीजों के उपचार में दे सकें।

फेडरेशन के मुताबिक, प्रशासन आदेश के बाद भी अब तक कोई व्यवस्था नहीं कर पाया है। उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के अनुसार, नर्सों को भी पीपीई किट, मास्क जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली कैंसर इंस्टीट्यूट में बेहतर सुविधाएं न होने के कारण ही स्टाफ में कोरोना वायरस का संक्रमण मिल रहा है। इसके अलावा, अस्पताल के सामान्य क्षेत्र जैसे लिफ्ट, सीढ़ी व लोगों द्वारा इस्तेमाल हो रही जगहों को हर 4 घंटे में सैनिटाइज किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें