फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी एडमिशन पर आखिरी फैसला आज!

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन पर यूं तो कई सुनवाइयां हो चुकी हैं। लेकिन सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में पहली बार सुनवाई होने जा रही है।
विज्ञापन


साथ ही यह उम्मीद जगी है कि सुप्रीम कोर्ट जल्द ही मामले को निपटा देगा। क्योंकि रविवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद संभालते ही जस्टिस आरएम लोढ़ा ने इस मामले के निपटारे को टॉप प्रायरिटी बताया था।

उन्होंने कोलैजियम सिस्टम का समर्थन करते हुए इसे सही बताया  था। साथ ही यह आश्वासन दिया था कि नर्सरी एडमिशन मामले को जल्द से जल्द निपटा लिया जाएगा।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने ही लगाई है रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद मामले को निपटा दिया था और 9 अप्रैल तक दाखिला प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 11 अप्रैल को अभिभावकों की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए इस पर रोक लगा दी थी।

हालांकि कुछ स्कूलों में नर्सरी की कक्षाएं शुरू हो गई हैं, लेकिन ज्यादातर स्कूल अभी कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि अभी एडमिशन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।

शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के बाद ही कोई सर्कुलर जारी किया जा सकता है। कोर्ट के आदेश के बाद ही नए सेशन की शुरुआत के बारे में नोटिफिकेशन जारी होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें