फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी एडमिशन : रजिस्ट्रेशन में अब न करें देरी

Thu, 11 Sep 2014 01:30 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के कई प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी एडमिशन प्रक्रिया आखिरी चरण में पहुंच गई है। लाडले का एक अच्छे स्कूल में एडमिशन कराने की ख्वाहिश रखने वाले अभिभावक जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करा लें।
विज्ञापन


कई स्कूलों में 20 सितंबर तक नर्सरी की अंतिम तारीख है। डीपीएस राजनगर, गुरुकुल और नेहरू वर्ल्ड स्कूल में सीटों के मुकाबले दो से तीन गुना रजिस्ट्रेशन होने से एडमिशन में मारामारी होने की संभावना है। वहीं, केडीबी पब्लिक स्कूल में नर्सरी की 60 सीटों के लिए 15 सितंबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी।

नर्सरी में बंपर रजिस्ट्रेशन और मारामारी को देखते हुए अभिभावक कोई जोखिम लेने को तैयार नहीं हैं। दाखिले का मौका हाथ से निकल नहीं जाए इसकेलिए कई स्कूलों में रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। शास्त्रीनगर निवासी संगीता गौतम ने बताया कि नर्सरी में एडमिशन मिलना हायर एजुकेशन से कठिन हो गया है।
विज्ञापन


गुरुकुल द स्कूल के निदेशक सचिन वत्स ने बताया कि एडमिशन पहले आओ, पहले पाओ के तर्ज पर लिए जा रहे हैं। 12 और 13 सितंबर को इंटरेक्शन रखा गया है।

अगर उसके बाद भी सीटें खाली होंगी तो सेकेंड फेज में नामांकन शुरू किए जाएंगे। डीपीएस राजनगर की प्रिंसिपल शशि रंजन ने बताया कि नर्सरी में अब सीमित सीटें बची हैं, 13 सितंबर तक नामांकन होंगे।
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीखों पर एक नजर
स्कूल रजिस्ट्रेशन
रायन इंटरनेशनल 12 सितंबर तक
गुरुकुल द स्कूल 13 सितंबर तक
डीपीएस राजनगर 13 सितंबर तक
नेहरू वर्ल्ड 15 सितंबर तक
जीडी गोयनका 20 सितंबर तक
सिल्वर लाइन सीटें भरने तक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें