फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के पर्यटन को लगा प्रदूषण का ग्रहण: खराब AQI से राजधानी में विदेशी पर्यटकों की संख्या घटी, कारोबार ठप

Mon, 04 Dec 2023 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा नितिन, नई दिल्ली

सार

इससे टूर-ट्रैवल के कारोबार में असर देखने को मिल रहा है। प्रदूषण के स्तर में वृद्धि होने से विदेशी पर्यटकों की भारत यात्रा को पुनर्निर्धारण, मार्ग परिवर्तन और रद्द करना पड़ रहा है। क्योंकि वे अपनी यात्रा योजना से दिल्ली को हटा रहे हैं। 
विज्ञापन
प्रदूषण ने बिगड़ा पर्यटन का कारोबार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदूषण के चलते विदेशी पर्यटक राजधानी घूमने नहीं आ रहे हैं। इससे टूर-ट्रैवल के कारोबार में असर देखने को मिल रहा है। प्रदूषण के स्तर में वृद्धि होने से विदेशी पर्यटकों की भारत यात्रा को पुनर्निर्धारण, मार्ग परिवर्तन और रद्द करना पड़ रहा है। क्योंकि वे अपनी यात्रा योजना से दिल्ली को हटा रहे हैं। 

विज्ञापन


पर्यटकों की बढ़ती संख्या भ्रमण के बजाए पहाड़ी स्टेशनों का विकल्प चुन रहे हैं। जिससे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कश्मीर, गोवा व लद्दाख जा रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, इजराइल व मैक्सिको समेत अन्य देशों के सैलानी सर्दी के मौसम में यहां घूमने आते हैं, लेकिन वायु प्रदूषण बढ़ने से सैलानी यहां आने से बच रहे हैं। ट्रैवल एजेंसियों और टूर ऑपरेटरों का कहना है कि प्रदूषण के कारण दिल्ली में विदेशी पर्यटकों की आमद 30 से 35 फीसदी कम हो गई है। 

दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष संजय सम्राट ने बताया कि है कि एफटीए (विदेशी पर्यटक आगमन) नवंबर-दिसंबर में सबसे अधिक होता है, लेकिन इस साल इस अवधि के दौरान पर्यटकों की आमद में 30 फीसदी की कमी आई है। वह बताते है जो पर्यटक आ रहे है, लेकिन उनकी संख्या में गिरावट है।
विज्ञापन


विदेशी पर्यटकों से दूर हो रही दिल्ली
खराब हवा के चलते दिल्ली विदेशी पर्यटकों से दूर हो रही है। सरोजिनी नगर के ट्रैवल एजेंट सुमित ने बताया कि जिन सैलानियों की दिल्ली आने की योजना थी, वे वायु प्रदूषण के कारण आने से कतरा रहे हैं। यहां तक की दिल्ली की टिकट भी रद्द करवा रहे हैं। पहले से बुकिंग की गई गाड़ियों को भी रद्द कर रहे हैं। वह कहते हैं कि विदेशी पर्यटक गोवा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे राज्यों को तरजीह दे रहे हैं, जहां की हवा दिल्ली से काफी अच्छी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें