फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बढ़ी एंटीबॉडी जांच कराने वालों की संख्या, सीरो सर्वे के बाद बदली मानसिकता

Sun, 23 Aug 2020 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
एंटीबॉडी परीक्षण - फोटो : social media
विज्ञापन

राजधानी की निजी लैब में लोग कोरोना जांच कराने के साथ-साथ एंटीबॉडी टेस्ट भी करा रहे हैं। बीते एक महीने से ऐसे लोगों की संख्या काफी बढ़ गई है। लैब संचालकों का कहना है कि कई लोग जो कोरोना जांच में निगेटिव निकलते हैं वे एंटीबॉडी जांच भी करा रहे हैं। 

विज्ञापन


एंटीब़ॉडी टेस्ट कराने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट अगर पॉजिटिव आती है तो इससे यह पता चल जाता है कि वह व्यक्ति संक्रमित हुआ और खुद ठीक भी हो गया। साकेत में एक निजी लैब संचालक मनोज राय ने बताया कि काफी लोग ऐसे हैं, जो कोरोना जांच कराने के लिए अस्पताल जाने से बचते हैं। यह लोग लैब में आकर अपना सैंपल दे जाते हैं। 

बीते कुछ दिनों से एंटीबॉडी जांच कराने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ी है। इनमें अधकितर वो होते हैं, जिनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आती है। उन्होंने बताया कि लोग यह जानने के लिए इच्छुक होते हैं कि क्या उन्हें कभी संक्रमण हुआ और वह खुद ही ठीक हो गए। यह एक ऐसी जांच है, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर व्यक्ति खुश होता है। 
विज्ञापन


 एक अन्य निजी लैब संचालक डॉ रवि ने बताया कि एक महीने में करीब 100 से ज्यादा लोग एंटीबॉडी जांच कराने आ चुके हैं। इनमें करीब 21 लोगों के शरीर में संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी मिली है। एम्स के पूर्व डॉक्टर पीके सिंघल बताते हैं कि जब से दिल्ली में सीरो सर्वे शुरू हुआ है, उसके बाद से लोग इस जांच को ज्यादा कराने लगे हैं। 

इसके दो कारण हैं। पहला कि वह यह देखना चाहते हैं कि उनका शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसी है। दूसरा कि अगर उनके अंदर संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी बन चुकी है तो भविष्य में उनके कोरोना से संक्रमित होने का खतरा बहुत कम हो जाएगा।

विज्ञापन

1412 नए संक्रमित, 14 मौतें 

राजधानी में संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को कोरोना के 11594 एक्टिव मरीज हो गए। इस माह संक्रमितों से कम संख्या ठीक होने वाले मरीजों की रही है। इससे सक्रिय मरीज बढ़ रहे हैं। 

दिल्ली सरकार की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार को संक्रमण के 1412 नए केस आए और 14 लोगों की मौत हो गई। कुल संक्रमितों की संख्या अब 1,60,016 हो गई है। वहीं,अब तक कुल 4284 मरीजों की मौत हो चुकी है। विभिन्न अस्पतालों से इलाज के बाद 1230 लोगों को छुट्टी दे दी गई। अब तक 1,44,138 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी दर 90.1 फीसदी हो गया है। 

विभिन्न कोविड अस्पतालों में इस समय 14122 बेड उपलब्ध है और 10524 खाली है। होम आइसोलेशन में रहने वाली मरीजों की संख्या बढ़कर 5791 हो गई है। यहां प्रति 10 लाख की आबादी पर 74,334 जांच की जा रही है। इसके कुल जांच का आंकड़ा 14,12,363 पर पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में 19,435 जांच की गई। इसमें 6090 आरटीपीआर और 13345 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। 

दिल्ली में 15 दिन में ही करीब 90 कंटेनमेंट जोन बढ़ गए हैं। 9 अगस्त तक रेड जोन की संख्या 472 थी। जो अब बढ़कर 591 हो गई है। संक्रमण के नए मामले बढ़ने के कारण कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें