फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : अखिल पिलानी

विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करते जिला उपायुक्त
विज्ञापन
ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पुन्हाना उपमंडल के गांव नीमका और बिछोर क्षेत्र से गुजरने वाली ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग का उपायुक्त अखिल पिलानी ने मंगलवार को निरीक्षण किया। 17 मई से शुरू होकर 17 जून तक चलने वाली परिक्रमा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने साफ-सफाई, पेयजल, सड़क मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन




उपायुक्त ने कहा कि ब्रज 84 कोस परिक्रमा धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में प्रशासन की प्राथमिकता है कि श्रद्धालुओं को परिक्रमा मार्ग पर सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध हों। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़क मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा करने, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नगर पालिका व ग्राम पंचायतों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। अखिल पिलानी ने कहा कि परिक्रमा मार्ग पर चिकित्सा सुविधाएं, अस्थायी सहायता केंद्र और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें