फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: गर्भवती की मौत, 10 लोगों पर केस दर्ज

Mon, 01 Sep 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। थाना अंतर्गत क्षेत्र के गांव साकरस में गर्भवती महिला की झगड़े के दौरान पेट में चोट लग जाने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता शब्बीर पुत्र रसूल खां निवासी नौशेरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वसीम पत्नी शाकिर निवासी साकरस, जो तीन-चार माह की गर्भवती थी, उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला के पेट में गंभीर चोट लग गई। इस कारण इलाज के दौरान सिविल अस्पताल गुरुग्राम में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रबंधक निखिल शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें