फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: बाढ़ बचाव प्रबंधों को लेकर उपायुक्त ने किया ड्रेन व नालों का निरीक्षण

Mon, 01 Sep 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। भारी बारिश के बीच उपायुक्त अखिल पिलानी ने सोमवार को जिले की विभिन्न ड्रेन और नालों का निरीक्षण कर बाढ़ बचाव प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि पानी निकासी की सभी मशीनरी चालू हालत में रखी जाए और स्टाफ को फील्ड में तैनात किया जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाजड़का-घासेड़ा के पास नूंह ड्रेन, कोटला ड्रेन, चंदेनी ड्रेन, उजीना ड्रेन, न्यू कोट ड्रेन, नाहरपुर नाला, उजीना-लुहिंगाकला ड्रेन समेत प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि खेतों में जमा पानी तुरंत निकाला जाए, ताकि किसानों की फसल सुरक्षित रह सके।
उपायुक्त ने आबादी वाले क्षेत्रों और पशुओं की सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नूंह, चंदेनी और उजीना ड्रेन में पानी सुरक्षित स्तर पर बह रहा है। साथ ही पुन्हाना शहर में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण कर अधिकारियों को मुख्य सड़क और नालों का निर्माण जल्द करवाने, सफाई व्यवस्था सुधारने और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक, एसडीएम नूंह अंकिता पुवार, जिला नगर आयुक्त दलबीर सिंह फौगाट, एसडीएम पुन्हाना कंवर आदित्य विक्रम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी मनीष मलिक, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता मुकुल कथूरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें