फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज की बदलेगी तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरसिंह डागर
विज्ञापन

नूंह। नल्हड़ मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं से जूझ रहे छात्र व परिवारों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। सरकार ने यहां आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। काम का जिम्मा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन को सौंपा गया है और टेंडर जारी हो चुका है। यहां जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। इससे न केवल काॅलेज का स्वरूप निखरेगा बल्कि यहां रहने वाले लोगों को समस्याओं से निजात भी मिलेगी।
बता दें, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए नल्हड़ में शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया गया है। इस कॉलेज पर करीब साढ़े 500 करोड़ खर्च हुए, लगभग डेढ़ दशक पहले इस कॉलेज को शुरू किया गया था, इसके बाद यहां के रखरखाव व अन्य सुविधाओं पर सरकार और प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

इस कारण यहां से एमबीबीएस करने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा यहां रह रहे डाक्टरों व अन्य स्टाफ के कई सौ परिवारों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज बनने के बाद से यहां की सड़क, सीवरेज और लाइट व्यवस्था पूरी तरह खराब हो गई। नतीजतन सैकड़ों लोग बदहाल हालात में जीने को मजबूर थे। अब उम्मीद है कि यह बजट कॉलेज और कॉलोनी की सूरत बदल देगा।
-

होंगे ये काम

-जर्जर अस्पताल व आवासों की मरम्मत होगी।

-सड़कें बनेंगी दुरुस्त – गड्ढों से भरी टूटी सड़कें नई बनेंगी।

-पार्कों का सौंदर्यीकरण – पुराने व उपेक्षित पार्कों को नया रूप मिलेगा।

-लाइटें लगेंगी – परिसर और आवासीय कॉलोनी में नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।

-सीवरेज नेटवर्क सुधरेगा – जाम व ओवरफ्लो हो रही सीवरेज लाइन को बदला जाएगा।

-रेन वाटर हार्वेस्टिंग – बरसात के पानी के निकासी व संग्रहण की नई व्यवस्था बनेगी।
-

लोगों की राय
मेडिकल कॉलेज नूंह की शान है लेकिन सुविधाओं की हालत बेहतर नहीं है। अब सरकार ने ध्यान दिया है तो बदलाव दिखना चाहिए। -प्रदीप कुमार, स्थानीय निवासी




हॉस्टल से रात को निकलना मुश्किल है। लाइटें न होने और सीवरेज की दुर्गंध ने पढ़ाई का माहौल बिगाड़ रखा है। सुधार से राहत मिलेगी। रीना, छात्रा




बिल्डिंग मरम्मत मांग रही है। कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। मरम्मत ढंग से हुई तो समस्या खत्म होगी। -तरुण कुमार


-

घोषणाएं पहले भी हुई हैं। फर्क तभी पड़ेगा जब काम समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा होगा। -रचना
-

हमने इस मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाया है। मेडिकल कॉलेज की हालत दयनीय है, इसकी मरम्मत होती है तो इससे मरीज के तीमारदार के साथ-साथ यहां रह रहे डॉक्टर, स्टाफ व छात्रों को भी फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री को भी हालातों से अवगत कराया है, उसके बाद काम शुरू हो रहा है। -आफताब अहमद, विधायक, नूंह
विज्ञापन


क्या कहते हैं निदेशक..
मेडिकल कॉलेज में कई कार्यों को करने के लिए कुल 30 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं इसका टेंडर भी छोड़ दिया गया है। काम शुरू किया जा रहा है, इससे लंबे समय बाद कॉलेज के छात्र, डॉक्टर व अन्य स्टाफ के परिवारों को राहत मिलेगी। -डॉ. मुकेश कुमार, निदेशक, शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज, नूंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें