फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: पूर्व सरपंच के परिवार पर जानलेवा हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। गांव सीलखो के पूर्व सरपंच जाकिर और उसके परिजनों पर हमले का आरोप लगा है। मामला तावड़ू-नूंह रोड पर गांव छारोड़ा सीमा का है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। करीब 12 दिन बाद शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने 27 नामजद सहित 15 अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पीड़ित इदरीस निवासी सिलखो ने बताया कि 12 अगस्त को उसके बेटे दिलशाद की सहजाद उर्फ सज्जी व अन्य से कहासुनी हुई थी। 18 अगस्त को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया लेकिन जाकिर पक्ष नहीं पहुंचा। इदरीस के मुताबिक, लौटते समय छारोड़ा टोल टैक्स के पास हमलावरों ने मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर उसके बेटों जुबेर, याहया और सफात को गिरा दिया और लोहे की रॉड व डंडों से हमला किया।
पीड़ित का कहना है कि तीन सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद है और फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। आरोप है कि घटना के बाद जब परिवार के लोग जाकिर के घर उलाहना देने पहुंचे तो उन पर फिर हमला हुआ। इस दौरान गर्भवती रिजवाना को चोट लगी और उसे गंभीर हालत में नल्हड़ मेडिकल रेफर किया गया, जहां उसका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के अनुसार, गांव वालों ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। बिरादरी स्तर पर सुलह की कोशिश नाकाम होने के बाद पुलिस में शिकायत दी गई।
सदर थाना प्रभारी शीशराम ने बताया कि पूर्व सरपंच के परिजनों सहित कई लोगों पर मारपीट, जानलेवा हमला और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। जांच जारी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें