फिरोजपुर झिरका। शहर के बीचों-बीच बस स्टैंड के पीछे वाली मार्केट में मंगलवार देर रात एक कॉस्मेटिक की दुकान में भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और पहली मंजिल से दूसरी मंजिल तक फैल गई। दुकान में रखा करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस और दुकान मालिक को सूचना दी। जब तक शटर खोला गया, तब तक लपटें बेकाबू हो चुकी थीं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पानी खत्म हो जाने से हालात बिगड़ गए। इसके बाद पुन्हाना और नगीना से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। रात 1:00 बजे शुरू हुई आग पर सुबह 10:00 बजे काबू पाया जा सका।
दुकानदार मोनू प्रजापति पुत्र भीम ने बताया कि रोजाना की तरह वह रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब एक बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि उनकी दुकान से आग की लपटें उठ रही हैं। लोग बर्तनों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जल्द ही आग ने भीषण रूप ले लिया।
प्रशासन और पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए आसपास की दुकानों को खाली करवाया। मौके पर शहर थाना प्रभारी जगबीर सिंह, तहसीलदार, अंजुम पटवारी, पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद और नगर पालिका चेयरमैन मनीष जैन मौजूद रहे। पुलिस और प्रशासनिक टीम पूरी रात राहत और बचाव कार्य में जुटी रही।
दुकान और मकान दोनों को भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित मोनू प्रजापति ने बताया कि उनका करोड़ों का सामान जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल इस बाबत कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
चला गया मेरा लाल। बिजनौर में नायब तहसीलदार के आत्महत्या करने के एक दूसरे कंधे पर सिर रखकर बिलख