जानकारी के अनुसार रूबीना पुत्री आमीन खेत में गई थी, जहां टमाटर की फसल पर कुछ समय पहले ही कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया था। इसी दौरान रूबीना ने अनजाने में खेत से टमाटर तोड़कर खा लिया। टमाटर खाने के कुछ देर बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी।
परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पिनगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।