एक ने पहनाई माला, दूसरे ने उड़ाई नोटों की गड्डी
बारात आली मेव गांव जानी थी, उससे पहले यह घटना हुई। एक जीजा ने दूल्हे को नोटों की माला पहनाई थी। वहीं, दूसरे जीजा ने छत से नोटों की गड्डियां उड़ाईं और पटाखे चलाए। इसी बात पर नदीम और बुल्लर के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। मौके पर मारपीट भी हुई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वायरल वीडियो और पुलिस कार्रवाई
इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों को पथराव करते और मारपीट करते देखा जा सकता है। हालांकि, अभी तक इस मामले में पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने आधिकारिक तौर पर किसी भी कार्रवाई की पुष्टि नहीं की है।