फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: दहेज उत्पीड़न में केस दर्ज, पति पर दूसरी शादी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। गांव नानूका निवासी असमा ने पति तारिफ पुत्र कामिल और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न व दूसरी शादी के आरोप लगाए हैं। शिकायत पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

असमा ने बताया कि उसकी शादी 30 नवंबर 2020 को मुस्लिम रीति से हुई थी। शादी में लाखों रुपये खर्च करने और गहने देने के बावजूद तारिफ, सास सब्बू, ननद जफरीना, देवर तालिब, ननद मैमन (रामगढ़, अलवर) और चंदा (नौगावां, अलवर) ने चार लाख रुपये और कार की मांग शुरू की। असमा के अनुसार, मांग पूरी न होने पर 17 मई 2024 को मारपीट कर गहने छीन लिए और घर से निकाल दिया गया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 24 दिसंबर 2024 को तारिफ ने फोन पर तीन बार तलाक देकर संबंध तोड़ दिया और 17 मई 2025 को दूसरी शादी कर ली। पुलिस अधीक्षक नूंह ने आरोपियों तारिफ, सब्बू, जफरीना, तालिब, मैमन और चंदा पर मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें