फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: फार्म हाउस में घुसा 10 फीट का अजगर, सात मुर्गियां निगलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। गांव सराय स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत होटल के पीछे एक फार्म हाउस में शुक्रवार रात 10 फीट लंबा अजगर घुस आया। उसने फार्म हाउस में पाली गईं सात मुर्गियों को शिकार बना लिया। सुबह कर्मचारियों ने अजगर को देखा तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर अरावली में छोड़ दिया। कर्मचारियों के अनुसार, अजगर ने पकड़े जाने से पहले निगली हुईं मुर्गियां उगल दीं।
वन्यजीव कर्मचारी मुबीन ने बताया कि अजगर स्वस्थ है और उसे प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ दिया गया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत सूचना दें ताकि इंसानों और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें