फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पांच वाहन टकराए, डंपर-कंटेनर में आग लगी, दो लोगों की जलकर मौत

Sun, 18 Jan 2026 10:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नूंह

सार

टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर और कंटेनर में आग लग गई, जो कुछ ही पलों में दोनों वाहनों को आग का गोला बना गई। आग की लपटों में फंसे दो लोगों चालक और खलासी की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। मृ
विज्ञापन
कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र तावडू उपमंडल के अंतर्गत कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गांव सबरस और गुढी के बीच एक वाहन के अचानक ब्रेक मारने से पीछे से आ रहे कई वाहन आपस में टकरा गए। इस चेन रिएक्शन में कुल पांच गाड़ियां शामिल हुईं, जिसमें रोड़ी से लदा एक लंबा डंपर और एक कंटेनर बुरी तरह प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर और कंटेनर में आग लग गई, जो कुछ ही पलों में दोनों वाहनों को आग का गोला बना गई। आग की लपटों में फंसे दो लोगों चालक और खलासी की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, क्योंकि वे पूरी तरह जल चुके थे। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए। 

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां बुलाई गईं, जिन्होंने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस को जाम हटाने और यातायात बहाल करने में कुल तीन घंटे लगे। स्थानीय ट्रक चालकों और मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा एक वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। दो गाड़ियां मौके से फरार हो गईं, जिसके कारण पीछे से आने वाले वाहन टकरा गए।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर अहिर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। गाड़ी मालिक मौके पर पहुंचे हैं। प्राथमिक जांच में अचानक ब्रेक लगाना मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस दोनों फरार वाहनों की तलाश में जुटी है और शिकायत मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें